आगरा। श्री लक्ष्मी नारायण सेवा समिति की ओर से बुधवार को गोपूजन और गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रिया गोयल ने समिति के सदस्यों के साथ गायों को चारा खिलाया और तिलक लगाकर पूजन किया। समिति के सदस्यों ने समाज को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्य नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। इस दौरान जया शर्मा, दीप्ति सक्सेना, राधिका सिंह, हेमलता अग्रवाल और रेखा आदि मौजूद रहीं।