सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 36वीं पुण्यतिथि पर काला महल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर पर पिछले तीन दिनों से पंडित बंटी महाराज के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। शनिवार को सुबह से कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। समापन पर भंडारे का वितरण किया गया।