फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घी-पनीर-खोआ के 60% नमूने फेल, कहीं पाम ऑयल तो कहीं स्टार्च मिला; अब नकली डेयरी पर एक्शन

घी, पनीर और खोआ सबसे ज्यादा मिलावटी और नकली हैं। इनके 60 फीसदी नमूने फेल हुए। ऐसे आंकड़ों को देख मुख्यमंत्री ने एनालॉग डेयरी उत्पादों को प्रतिबंधित (बैन) कर दिया है। इनकी बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग जांच तेज कर रहा है। पुष्टि होने पर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज होगी। ब्रांड भी प्रतिबंधित किया जाएगा। खाद्य विभाग को बीते दिनों खोआ, पनीर और घी के 96 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 57 नमूने फेल पाए गए। इनमें से 23 नमूनों में नकली की पुष्टि हुई। दूध की बात करें तो 111 नमूनों की रिपोर्ट में से 81 मिलावटी और नकली पाए गए। जांच में घी में पाम ऑयल, वनस्पति तेल, एसेंस और पनीर-खोआ में स्टार्च, रिफाइंड, स्किम्ड मिल्क पाउडर पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें