डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड छात्रों को परीक्षा के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है। छात्रों का कहना है कि उनके आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होने हैं लेकिन संबंधित सेमेस्टर का पोर्टल अब तक नहीं खोला गया है।