फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:'जिन युवतियों ने प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा बोली, उनके फोटो फोन में सेव कर लें; आगरा में साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान

आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से राजेश्वर मेला-2026 के तहत रविवार की शाम भगवान राजेश्वर महादेव का डोला बैंड-बाजों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकाला गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने हरी झंडी दिखाकर किया। राजेश्वर महादेव मेले के उद्घाटन समारोह में साध्वी प्राची ने विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को संस्कारवान बनाइए, उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसा बनने की प्रेरणा दीजिए। संस्कारों की कमी होगी तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करेंगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जिन युवतियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, उन युवतियों के फोटो अपने फोन में सेव कर लें कि कहीं ये आपके घर की बहू न बन जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें