फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘रन फॉर एंपावरमेंट 2026’ मैराथन, पुलिस और छात्राओं ने बढ़ाई जागरूकता

आगरा में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत रन फॉर एंपावरमेंट 2026 मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में सुबह 6:30 बजे मैराथन शुरू हुई, जिसमें कमिश्नरेट आगरा की महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।मैराथन में स्कूली बच्चियों और विभिन्न एनजीओ की भी भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने सेल्फी प्वाइंट से ताजमहल दशहरा घाट तक दौड़ लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान आगरा पुलिस के चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो अभियान की बच्चियों ने सराहना की। साथ ही बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें