आगरा के अकोला क्षेत्र के गांव जखौदा स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा की मौजूदगी में विभिन्न दलों के 22 लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अंकित कुलश्रेष्ठ को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 22 नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष केपी चाहर,जगवीर जाटव, युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र चाहर, मंजीत फौजी,विनीत प्रकाश, प्रदीप कुमार,सुधीर कुमार, ओमप्रकाश,राहुल और मनीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।