आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ रही। हड्डी रोग, त्वचा रोग और सांस के मरीज सबसे ज्यादा आए। टीबी रोग विभाग के डॉक्टर जीवी सिंह ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से सांस और अस्थमा के मरीजों को दिक्कत बढ़ गई है। उनको सांस लेने में तकलीफ होने के साथ खांसी के साथ खून भी आ रहा है। अस्थमा मरीजों को हालत खराब मिलने पर भर्ती करना पड़ रहा है और ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। बाल रोग विभाग के डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बड़ी है। इसमें तेजी से पतली चलने के साथ भारत गंभीर मिल रही है। उनको भर्ती भी कर रहे हैं।