आगरा के सैंया में ग्राम पंचायत जाजऊ में ग्राम सभा की भूमि है, जिस पर पड़ोसी काश्तकार द्वारा कब्जा करने की प्रधान द्वारा एसडीएम से शिकायत की गई थी। एसडीएम खेरागढ़ ऋषिराव ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम गठित की। टीम ने अभिलेखों के अनुसार ग्राम सभा की भूमि की पैमाइश कर चिह्नित की। इस दौरान दोनों पक्ष मौजूद रहे। टीम में कानूनगो चुन्नी लाल, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, लोकेंद्र सिंह चाहर आदि मौजूद थे।