आगरा। खंदारी स्थित वनवासी कन्या छात्रावास में बुधवार को भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने सेवा कार्य किया। इसमें छात्रों को राशन और अध्ययन सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। शाखा अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि सेवा कार्य का उद्देश्य छात्राओं को अच्छा खान-पान, पाठ्य सामग्री की कमी न होने देना है। इस दौरान विशाल सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, समीर जैन, संजीव देनोरिया, उत्सव मित्तल, शैलजा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोनिका, अनुभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।