फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला...मेघनाद के वध के साथ जय श्रीराम के गूंज जयघोष

आगरा में बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जयघोष से रामलीला मैदान गूंज उठा। मेघनाद के पुतले को दहन करने से पूर्व आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। जिसका दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। रामलीला मैदान बुधवार को दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। एक तरफ राम मंच को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं दूसरी ओर रावण का दरबार सजा था। लीला की शुरुआत दशानन के दरबार में कुम्भकर्ण के वध का समाचार से हुई। समाचार सुन कर रावण व्यथित हो जाता है। उसके बाद वह मेघनाद को युद्ध मैदान में भेजता है। एक और श्रीराम-लक्ष्मण का रथ दूसरी ओर मेघनाद का रथ। दोनों ही एक दूसरे पर तीर चलाते हैं। वहीं राम और रावण की सेना भी एक दूसरे से युद्ध करती हैं। मैदान में चारों ओर घूम कर यह युद्ध किया जाता है। मैदान में कई चक्कर लगाने के बाद दोनों सेनाएं मध्यवर्ती चबूतरे पर पहुंचती हैं। वहां ढोल-ताशों की धुनों के बीच महासंग्राम होता है। दोनों योद्धा एक दूसरे से कम नहीं पड़ रहे थे। लेकिन भगवान श्रीराम का नाम लेकर लक्ष्मण मेघनाद पर प्रहार करते हैं। जिससे मेघनाद का शरीर टुकड़े-टुकड़े होकर गिर जाता हैं। मेघनाद का वध होते है आतिशबाजी के धमाके होते हैं और चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठते है। मेघनाद का सिर राम दल के समक्ष जाकर गिरा था। सुलोचना श्रीराम के पास शीश लेने गई और उसे लेकर विलाप करने लगी। जिससे दर्शकों के नेत्र सजल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें