आगरा के वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव से पूर्व 24 घंटे की अखंड रामायण पाठ का सोमवार को समापन हुआ। मंदिर परिसर में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से अखंड रामायण पाठ का गायन किया। इस दौरान महिला मंडली ने संकीर्तन किया। पाठ के समापन पर हवन-पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया।