फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, घरवालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे किया जाम

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। खबर मिली तो रोते बिलखते घरवाले पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरवालों ने हत्या करने की बात कहते हुए देर शाम आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची एसीपी सुकन्या शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत किया। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर जखोदा गांव की है। यहां शनिवार की सुबह युवक का शव के मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह टेंपो चालक के रूप में हुई। मृतक की पत्नी रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें