फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 किलो फूलों से सजेगा राजेश्वर महादेव का फूल बंगला, शिखर से होगी मंदिर की भव्य सजावट

आगरा। सावन के पावन महीने में राजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले राजेश्वर मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। ट्रस्ट उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रावत ने बताया कि इस बार मंदिर में बाबा राजेश्वर महादेव का भव्य फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। करीब 500 किलो चमेली, गुलाब और कनेर के फूलों से फूल बंगला सजाया जाएगा। मंदिर की सजावट इस बार शिखर से की जाएगी, वहीं सॉफ्टवेयर रोड से सूरज धाम तक भव्य एलईडी सजावट की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए तीन मेडिकल प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। मंदिर परिसर में अर्ध शिव की थीम पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें