फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर एनएचआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) आगरा की तरफ से एनएचआईटी टीम ने मंगलवार को 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। उन्हें सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही साथ दो पहिया वाहन स्वामियों को 50 हेलमेट वितरित किए। प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि हादसों का मुख्य कारण है कि लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। इस वजह से हमारी तरफ से प्रयास किया गया है कि लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया जाए। मैनेजर दीपक शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को वाहन चलाते समय सड़क के नियमों का ध्यान रखना होगा। तभी हादसों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अछनेरा देवेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कुकथला अमित बालियान, दीपक शर्मा, ईश्वर शर्मा, सरवर डांडा, पवन कुमार सहित टोल स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें