बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस तरह से पीटकर हत्या के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज रौनक ठाकुर ने कहा कि भगवान टॉकीज चौराहे पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से मांग करी कि बांग्लादेश पर हमला कर वहां कब्जा किया जाए उसे हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। हालांकि जब उनसे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया तो वह बगलें झांकने लगे।