फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे बना तालाब...समस्या को लेकर जारी भूख हड़ताल, किसान नेताओं ने दी ये चेतावनी

आगरा के मलपुरा में आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल पर हाईवे के दोनों तरफ नाले और सड़क निर्माण की मांग को लेकर बीते चार दिनों से भूख हड़ताल जारी है। जलभराव की समस्या को लेकर काफी समय से लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जलभराव की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कई बार हादसे की वजह से लोगों की जान भी जा चुकी हैं, लेकिन कई साल गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। भूख हड़ताल में किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सिस्टम तो सुधरेगा संगठन के संरक्षक नीरज शर्मा के साथ किसान नेता दिलीप चौधरी शामिल हैं। किसान नेताओं को स्थानीय लोगों का सहयोग भी मिल रहा है और धरना स्थल पर दूर-दूर से लोग अपनी बात रखने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान नेता दिलीप चौधरी ने कहा कि जलभराव की वजह से लोग काफी बेहाल हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने भी कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान हेमंत चाहर, सुखबीर सिंह राणा, रामू चौधरी, टीटू कुशवाहा, सुनील फौजदार ,देवेंद्र फौजी, नरेंद्र सिंह, मनीष शर्मा आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें