फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला जिला अस्पताल के नए भवन का प्रोजेक्ट अटका

महिला जिला अस्पताल (लेडी लॉयल) के नए भवन का प्रस्ताव अटक गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान के तहत अस्पताल को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए पांच एकड़ जमीन पर नए भवन का निर्माण होगा। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल की जमीन भी एसएन कॉलेज को दे दी गई है। यहां पुराने भवनों को ध्वस्त कर नए विभाग बनाए जा रहे हैं। अभी लेडी लॉयल 100 मेटरनिटी विंग में चल रहा है। इसे यहां से शिफ्ट कर कैलाशपुरी क्षेत्र में एसएन कॉलेज की पांच एकड़ जमीन पर नया भवन बनाया जाना है। इसका बजट करीब 68 करोड़ रुपये है। बीते साल इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अब तक निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। टेंडर भी नहीं हुए हैं। लेडी लॉयल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. पुष्पलता ने बताया कि नए भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। इसमें अभी कोई अपडेट नहीं है। नया भवन बन जाने के बाद यहां से अस्पताल शिफ्ट हो जाएगा। सीएमओ डॉ.अरूण श्रीवास्तव का कहना है कि लेडी लॉयल के प्रोजेक्ट के लिए बजट मंजूर न होने से नए भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें