फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रगतिशील जाट महासभा ने किया मेधावियों का सम्मान

आगरा के देवरी रोड स्थित किरन वाटिका में रविवार को प्रगतिशील जाट महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के बुजुर्गों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने के साथ युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कृपालु किंकर महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह रहे। महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम फौजदार ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकजुटता जरूरी है, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और बुजुर्गों का सम्मान करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह ने कहा कि गांव बाद चौराहे का नाम चौधरी चरण सिंह, मधु नगर चौराहे पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा एवं अकोला से गहराकला-बीसलपुर मार्ग का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे महापुरुषों के योगदान और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि यशपाल सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख बरौली अहीर काका उत्तम सिंह, लाखन सिंह, मनोज डागुर, गोल्डी भगोर, कुसुम चाहर, जिला पंचायत सदस्य टीकम सिंह, मोहन सिंह चाहर, अनिल चाहर ,डॉ.नेत्रपाल, नवल सिंह, पूर्व प्रधान मानसिंह, थान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कोमल सिंह, बिजेंद्र सिंह एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें