फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि की प्रायोगिक परीक्षाएं 22 से होंगी शुरू

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी एवं बीएएलएलबी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 22 जून से शुरू होंगी। विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एमएम खान ने बताया कि विश्वविद्यालय की लिखित परीक्षाएं 20 जून को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 22 जून से एलएलबी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और बीएएलएलबी तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी के लिए छात्र अपने-अपने महाविद्यालयों से लगातार संपर्क बनाए रखें। निर्धारित ड्रेस कोड में अपनी प्रायोगिक फाइल, प्रवेशपत्र और पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें