आगरा। आलू बीज में धांधली रोकने के लिए वितरण प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। किसानों से अनुदान को कम करके बीज की कीमत ली जाती थी। अब बीज की पूरी कीमत किसानों से ली जाएगी। उनके खाते में अनुदान की राशि भेजी जाएंगी। जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि यह कदम बीज बिक्री में होने वाली धांधली को रोकने के लिए उठाया है। खाते में अनुदान जाने से फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। इसमें किसान के खाते में अनुदान पहुंचेगा, उसकी जगह अन्य व्यक्ति बीज नहीं ले सकेगा।