फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नववर्ष से पहले पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई

अरुन पाराशर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:53 PM IST

आगरा में नववर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में मंगलवार को थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक गश्त अभियान चलाया। गश्त के दौरान खुले में शराब पीने वाले 25 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने टेढ़ी बगिया, कालिंदी बिहार और शाहदरा सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नववर्ष के दौरान भी गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें