फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शास्त्रीय व लोक नृत्य की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध

आगरा में जानकी संगीत संस्थान ट्रस्ट का तीन दिवसीय अखिल भारतीय संगीतोत्सव का समापन रविवार को हुआ। प्रतिभागियों ने गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, हरीश भदौरिया व सुशील सरित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष प्रो. डॉ. आंशवना सक्सेना ने बताया कि चार वर्गों में एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सचिव लवेश अग्रवाल ने बताया कि कथक में अति बाल वर्ग में आन्या, वैदेही सिंह प्रथम, अर्पिता, रोमायशा, पावनी द्वितीय और इवा जैद सलमान तृतीय स्थान पर रहीं। आरती नृत्य कला केंद्र प्रथम, संगीत आंगन एयरफोर्स स्टेशन द्वितीय और होली लाइट पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें