फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंबेडकर पुल से कूदते बुजुर्ग को राहगीर ने बचाया

आगरा। यमुना किनारा स्थित आंबेडकर पुल से बृहस्पतिवार शाम एक बुजुर्ग ने यमुना में छलांग लगाने की कोशिश की। राहगीर ने सतर्कता दिखाते हुए बचा लिया। पुलिस के सामने बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं बेटे ने पिता पर नशे में हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। एक बुजुर्ग ने आंबेडकर पुल की रेलिंग पर चढ़कर पैर यमुना नदी की ओर निकाल लिए। राहगीर ने देखा तो भागते हुए पहुंचा और खींचकर उतार लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग ने अपने बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस के फोन करने पर बेटा आया। उसने बताया कि पिता को शराब की लत है। वह नशे में इसी तरह करते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और चेतावनी देकर घर भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें