फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रेन में चढ़ने के दाैरान गिरा यात्री, RPF सिपाही बना देवदूत; बाल-बाल बची जान

आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिर गया। इस दाैरान माैके पर तैनात आरपीएफ जवान ने यात्री की जान बचाई। घटना आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर पंजाब मेल एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची। ट्रेन अपने ठहराव के बाद रवाना हुई। इसी दाैरान एक यात्री भागता हुआ पहुंचा। चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन में चढ़ने के दाैरान यात्री प्लेटफार्म पर गिर गया। माैके पर तैनात आरपीएफ के सिपाही श्रीकांत ने दाैड़कर यात्री को संभाला। इससे ट्रेन की चपेट में आने से यात्री बाल-बाल बच गया। ट्रेन के रुकने पर यात्री को कोच में चढ़ा दिया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें