आगरा में अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत ने रविवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समाज के युवक को पुलिस ने चौकी में ले जाकर जमकर पिटाई लगाई थी। थूक भी चटवाया था। इस मामले में उन्होंने आवाज उठाई थी। पुलिस आयुक्त से गम गहमागहमी हो गई थी। इससे नाराज पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि उनका उसमें कोई रोल नहीं था। उनका कहना है कि जल्द समाज के लोगों की पंचायत करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।