फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मघटई कट पर बोदला-बिचपुरी मार्ग की एक लेन बंद, आवागमन प्रभावित

आगरा के बोदला-बिचपुरी मार्ग पर मघटई कट के पास सड़क की एक लेन बंद होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। दोनों ओर के वाहनों को एक ही लेन से निकलना पड़ रहा है। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग जाता है और राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मघटई कौशल अग्रवाल ने बताया कि सड़क किनारे पांच से छह फीट ऊंचे मिट्टी के ढेर होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। नाले की खुदाई से निकली मिट्टी करीब 20 दिन बाद भी नहीं हटाई गई है। बताते चलें कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शिवालिक स्कूल के सामने से अवधपुरी (पक्का बाग) तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर लंबे सदरवन नाले का आरसीसी निर्माण करा रहा है। एडीए बाह्य विकास मद से 17 करोड़ 56 लाख 57 हजार रुपये की लागत से बन रहे नाले के लिए सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया गया है। खुदाई से निकली मिट्टी (गाद) मघटई कट और कलवारी चौराहे के आसपास सड़क किनारे डाल दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें