फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गर्मी का प्रकोप, तेज बुखार और सिर-पैरों में दर्द; एसएन में बढ़ी मरीजों की संख्या

Arun Parashar Updated Thu, 11 Jun 2026 05:48 PM IST

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भीषण गर्मी से टाइफाइड (मियादी बुखार), डिहाइड्रेशन और डायरिया के तीन गुना मरीज आ रहे हैं। तेज बुखार, उल्टी-दस्त और सिर-पैरों में दर्द की परेशानी मिल रही है। अधिक बहने के कारण लोगों को बीपी कम हो रहा है। हालत खराब मिलने पर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। मेडिसिन विभाग के डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें बुखार के साथ उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और मियादी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां तक कि मधुमेह के मरीजों में ग्लूकोज स्तर भी गड़बड़ मिल रहा है। इसमें कई मरीजों ने दवाएं बंद कर दी थीं या फिर नियमित नहीं लीं। मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि गर्मी और धूप की वजह से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में जरूरी नमक-पानी की कमी होने से कई मरीजों के बीपी कम मिल रहा है। डिहाइड्रेशन के मरीज भी लगभग तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इनको सिर-पैरों में दर्द के साथ घबराहट भी हो रही है। हालत गंभीर होने पर मरीज भर्ती भी करा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें