दिल्ली धमाके के बाद आगरा में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट किया गया था। सोमवार शाम को चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति करने के बाद पुलिस ने अभियान को पूरी तरह बंद कर दिया है। बुधवार को आगरा के आईएसबीटी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं दिखे। वहीं बस चालकों ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है।