फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थाने के पास युवक पर जानलेवा हमला, चार दिन बाद प्राथमिकी

Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 01:19 PM IST

आगरा। थाना न्यू आगरा के पास कार सवार लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई के दौरान गले से चेन तोड़ ली। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया जो मिस हो गया। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अछनेरा के अरदाया गांव निवासी कौशिक शर्मा ने बताया कि 25 मई की रात करीब 8:45 बजे वह रेजनोनस कोचिंग के पास खड़े थे। इसी दौरान दो कारों से 15-20 युवक आए। उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनके गले से चांदी की चेन तोड़ ली। वह लहूलुहान होकर गिरे तो आरोपियों ने तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया लेकिन फायर मिस होने से बच गया। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें