आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कमला नगर निवासी कृष्णा पचौरी के कार को सड़क किनारे खड़ा करते ही उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। कुछ ही देर में पूरी कार आग के हवाले हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।