फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मदर मिल्क बैंक से बचेगी नवजात की जान

आगरा। चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार मैटरनिटी होम में बनाए गए मदर मिल्क बैंक का आज लोकार्पण किया जाएगा। इससे नवजात की जान बचेगी। एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में सोमवार को अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने पोस्टर जारी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन शिशुओं की मां की मृत्यु हो गई है, उनके लिए दूध उपलब्ध कराया जाएगा। समाजसेवी अशोक गोयल ने कहा कि इसमें कोई भी मां दुग्ध दान कर सकती है। एसएन के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार और लेडी लॉयल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने बताया कि मदर मिल्क बैंक से अस्पताल में जरूरतमंद शिशुओं को भी मां का दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इससे शिशुओं में कुपोषण से बचाव होगा, मुत्युदर में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में मुकेश जैन, डॉ. सुधा बंसल, मनोज अग्रवाल, कृष्णा गोयल, सुलेखा गोयल, सचिन गोयल, राजकुमार गर्ग, रमेश चंद्र अग्रवाल, राजीव जैन, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें