आगरा में अब लड़कियां भी रंगबाजी में पीछे नहीं हैं।थाना शाहगंज में पड़ोसी के घर गई नाबालिग की पड़ोसी की बेटी की सहेली से बहस हो गई।आरोप है कि सहेली ने अपने साथ आई युवती और युवकों के साथ मिलकर पहले नाबालिग को घर में पीटा।इसके बाद घसीटते हुए बाहर सड़क पर लाई और सबके सामने लात घूंसों से पीटा।पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।