फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निराश्रित गोवंश पालने पर हर महीने मिलेंगे छह हजार रुपये, बायोगैस से पकेगा भंडारे और शादी समारोह का खाना

Arun Parashar Updated Fri, 15 May 2026 05:34 PM IST

आगरा में सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण व पशुपालन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि चार निराश्रित गोवंश पालने वाले किसानों को सरकार 6000 रुपये प्रतिमाह देगी, साथ ही पशु शेड भी उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर खास जोर दिया गया। तय हुआ कि वृहद गो-संरक्षण केंद्रों पर गोबर गैस प्लांट और कम्युनिटी किचन बनाए जाएंगे। इन किचन में बायोगैस से भंडारे और शादी-विवाह का खाना पकेगा, जिससे गोशालाओं की आय बढ़ेगी और एलपीजी पर निर्भरता घटेगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि निजी बायोगैस प्लांट लगाने पर जल्द ही 50 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें