फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ई-फार्मेसी के विरोध में आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें

Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 02:06 PM IST

आगरा। ई-फार्मेसी और फार्मा कंपनियों की ओर से अस्पतालों को दवाओं की खरीद पर दी जा रही छूट के विरोध में बुधवार को शहर में दवा की दुकानें बंद रहेंगी। आगरा फार्मा एसोसिएशन ने दवा कारोबारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सिंघल ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-फार्मेसी और कंपनियों की मनमानी छूट नीति से छोटे और मध्यम दवा कारोबारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को थोक बाजार के साथ मेडिकल स्टोर भी बंद रखे जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें