फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांग चिकित्सा सेवा शिविर 27 जून को, मथुरा के रमणरेती आश्रम में लगेगा

दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा की ओर से गोकुल के पास स्थित रमणरेती आश्रम के चिकित्सालय में निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर 27 जून को लगेगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा। शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि इसमें कटे हाथ-पैर, पोलियोग्रस्त और मानसिक दिव्यांग शामिल हो सकते हैं। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों का विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता परीक्षण करेंगे। इसमें माप लेने के बाद लागत मूल्य से भी कम पर कृत्रिम अंग का निर्माण श्रीराम शशि कृत्रिम अंग निर्माणशाला में होगा। दिव्यांगों के लिए भारतीय और हाईटेक कृत्रिम पैर, ऑटोमेटिक कैलिपर की भी व्यवस्था है। दिव्यांग अपना पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड की कॉपी और तीमारदार साथ लेकर आएं। जरूरत पड़ने पर 9760674487 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें