आगरा के कोतवाली के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह 11 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। ताजगंज का रहने वाला 20 वर्ष का आसिफ पुत्र सलीम द्वारा स्लो मोशन में वीडियो बना रहा था। इसी दौरान चौथी मंजिल पर लोहे का जाल उठाते समय तीसरी मंजिल के जाल पर गिर गया। गंभीर घायल युवक को स्वजन अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।