आगरा। दीवानी के गेट नंबर एक की पार्किंग में पड़े कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धीरे-धीरे आग गाड़ियों तक पहुंच गई। पार्किंग से धुआं उठा देख दीवानी परिसर में अफरा तफरी मच गई। अधिवक्ता और वादकारी अपनी गाड़ियों को हटाने के लिए दौड़े। तब तक तीन गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं और जलने लगी। दीवानी में लगे विशेष सुरक्षा बल के जवान और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।