फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपने और बहन के खर्चे के लिए चुराया रुपयों से भरा थैला, आरोपी गिरफ्तार

बाह। अपने एवं बहन के खाने खर्चे के लिए बाइक पर टंगे 49 हजार रुपये एवं मोबाइल फोन समेत थैले की चोरी करने के आरोपी विष्णुपुरा के रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और 1,550 रुपये मिले हैं। शंकरपुरा के कृष्णा ने पुलिस को बताया था कि 23 जून को मां के साथ बैंक की बाह शाखा में गया था। बैंक से 49 हजार रुपये निकाले थे, जिन्हें थैले में रखकर बाइक पर टांग दिया था। थैले में मोबाइल फोन भी रखा था। जरार चौराहे के पास पहुंच कर बाइक खड़ी की, तो टंगा हुआ थैला नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाह पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान बिक्रमपुर तिराहे से विष्णुपुरा के रिंकू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि विष्णुपुरा में वह बहन के घर रह रहा है। बहन और अपने खर्चे पूरे करने को उसने ही बाइक पर टंगे थैले को चोरी किया था। पुलिस ने रिंकू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें