फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जरार, पिनाहट और अछनेरा में खुलेंगे मक्का खरीद केंद्र

आगरा। जिले में मक्का खरीद 15 जून से शुरू होगी। इसके लिए जरार, पिनाहट और अछनेरा में केंद्र बनाए गए हैं। यही केंद्र पिछले वर्ष भी थे। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में मक्के की फसल का रकबा करीब तीन हजार हेक्टेयर है। जिसमें पिछले वर्ष से थोड़ी सी ही वृद्धि हुई है। बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में मक्के की खेती होती हैं, लेकिन किरावली, फतेहपुर सीकरी, बाह व पिनाहट में रकबा अधिक है। औसतन हाइब्रिड मक्का 80 से 100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और अन्य किस्म 35 से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार होती है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि मक्का की खरीद 15 जून से की जाएगी। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2400 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। खरीद के लिए बाह ब्लॉक में जरार, पिनाहट और अछनेरा को केंद्र बनाया गया है। अभी शासन से कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है। पिछली बार 7300 मीट्रिक टन खरीद की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें