फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाराजा अग्रसेन की निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह बरसाए गए फूल

अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST

आगरा में अग्रवाल सेवा समिति, रामबाग की ओर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन, महारानी माधवी और उनके 18 पुत्रों की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। लोगों ने रास्ते में फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत कटरा वज़ीर खां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने किया। समिति अध्यक्ष दिनेश चंद गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा के बाद गोवर्धन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अग्रसेन स्वरूप सुरेश चंद अग्रवाल, महारानी स्वरूप रजनी अग्रवाल समेत 18 पुत्र स्वरूपों का सम्मान किया गया। इस दौरान सुभाष मित्तल, देवेंद्र मित्तल, विवेक अग्रवाल व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें