कासगंज के सिढ़पुरा से मां पूर्णागिरि धाम और मनौनी धाम के लिए श्रद्धालुओं की 13वीं साइकिल यात्रा अम्बेडकर पार्क सिढ़पुरा से सुबह 9 बजे रवाना हुई। साइकिल यात्रा का स्वागत समाज सेवी अन्नू गुप्ता, आर्यन मिश्रा, मुनीश राठौर, अजय कुमार, उदयवीर राठौर एवं नरेश गुप्ता पट्टू ने किया। कमेटी अध्यक्ष एवरन सिंह कश्यप ने बताया कि पिछले 13 सालों से प्रतिवर्ष मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालु साइकिल यात्रा से जाते हैं। इस साल श्रद्धालुओं की साइकिल यात्रा में ग्राम ढूंढरा, मगथरा आदि के 70 श्रद्धालुओं की टुकड़ी माता रानी के दर्शन के लिए साइकिल से जा रही हैं, जो सिढ़पुरा से गंजडुंडवारा, बदायूं के रास्ते बरेली, पीलीभीत, खटीमा, बनवसा होते हुए 14 अक्टूबर दोपहर तक टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम पहुंचेगी। इसके बाद मां पूर्णागिरि के दर्शन, नेपाल में सिद्धि बाबा एवं मनौना धाम पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन करेंगे।