फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साहित्यकार विजया तिवारी को किया सम्मानित

Arun Parashar Updated Thu, 12 Mar 2026 11:46 PM IST

आगरा में साहित्य संगीत संगम ने बृहस्पतिवार को बृज विभूति साहित्यकार विजया तिवारी के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया। इसमें भजन गायन और विजया को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके जीवन और साहित्य पर केंद्रित वृत्त चित्र का लोकार्पण हुआ। संस्था के संयोजक सुशील सरित ने बताया कि बृज विभूति साहित्यकार विजया तिवारी संस्था की वरिष्ठ सदस्य है। उन्होंने साहित्य के लिए काफी कार्य किया है। अभी तक आठ किताब लिख चुकी हैं। नौवीं किताब बच्चों में नैतिकता जीवित रखने के उद्देश्य के साथ नैतिक कहानियों का प्रकाश होने वाला है। इस कार्यक्रम में उनके जीवन और साहित्य पर केंद्रित वृत्त चित्र का लोकार्पण किया। इस दौरान मधु भारद्वाज, रमा वर्मा, डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. अमिता त्रिपाठी, डॉ. वेद भारद्वाज, रामेंद्र रवि, नंद नंदन गर्ग, किरण शर्मा, डाॅ. शशि तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें