आगरा के पिनाहट कस्बा में कई वर्षों से श्मशान घाट को लेकर समस्या चली आ रही है। चंबल नदी के किनारे बने श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत के द्वारा श्मशान घाट कस्बा के नजदीक बनाने के लिए दो जगह चिह्नित की गई हैं। इसमें पहली जगह चंबल मार्ग तापसी बाबा आश्रम के पास चिह्नित की गई। इसकी पैमाइश हो जाने के बाद वन विभाग ने जगह अपनी बताते हुए काम रुकवा दिया था। वहीं श्मशान घाट निर्माण कार्य में देरी को लेकर सोमवार को नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आजाद बाबू ने कस्बा नहर के द्वितीय पंप हाउस के पास दूसरी चिह्नित जगह की सरकारी विभागों की टीम की माैजूदगी में संयुक्त पैमाइश कराई।