फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुशवाहों पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, समाज के लोगों में आक्रोश; पुलिस से की कार्रवाई की मांग

आगरा में होली के दौरान वायरल हुई एक वीडियो में समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशवाह समाज के लोगों में नाराजगी है। आज़ाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा खेरागढ़ प्रभारी भूपेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में एकत्रित लोग थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अहीरपुरा के प्रधान व प्रधान संगठन अध्यक्ष मूलचंद कुशवाह, लादूखेड़ा के प्रधान शिवशंकर कुशवाह, डूडीपुरा के प्रधान अमरेश कुशवाह, गड़ुआ नगला के प्रधान हाकिम सिंह कुशवाह, सुक्कन कुशवाह, कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह और राघवेंद्र कुशवाह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें