आगरा क्षत्रिय सभा शाखा यमुनापार की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। इस दौरान समाज की आन-बान-शान की रक्षा और एकता का संदेश दिया गया। समारोह में क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि बधुओं को पारंपरिक सफा पहनाकर गौरवान्वित किया गया। मुख्य अतिथि बी.एम. भदौरिया ने श्रीराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।