फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेल में करवाचौथ का व्रत...महिला बंदी करेंगी चांद का दीदार, इस बार ये खास व्यवस्थाएं

आगरा। करवाचौथ का त्योहार हर महिला के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसको देखते हुए जिला जेल में भी अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में इस समय 115 महिला बंदी हैं। इनमें से 35 महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। 14 महिला बंदियों के पति भी जेल में ही निरुद्ध है। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने अलग से व्यवस्थाएं की हैं। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि महिला बंदियों के लिए अलग से खाना बनाया जा रहा है। इसके साथ रात्रि में 14 महिला बंदियों को उनके पति से भी मिलवाया जाएगा, जिससे वह अपना व्रत तोड़ सकें। बाकी बंदियों के लिए अगले दिन व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिससे उनकी पतियों से मुलाकात हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें