फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करमचंदानी बास्केटबॉल कप में 60 पूर्व छात्र दिखा रहे दमखम

आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड ब्वाॅयज एसोसिएशन की ओर से करमचंदानी बास्केटबॉल कप का आयोजन दिनांक 18 से 21 दिसम्बर तक सेंट पीटर्स कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्कूल के 1985 से 2020 तक के बारहवीं पास 60 पूर्व छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनको दो वर्गों लीजेंड 2009 से पूर्व और स्टार्स 2010-2021 में रखा गया है । प्रतिभागियों को चार हाउस टीम फ्रांसिस अवेंजेर्स, लॉरेंस यूनाइटेड, पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स में बांटा गया है। प्रत्येक टीम में 8 स्टार और 7 लीजेंड वर्ग के खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली रही है । फाइनल सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दो टीमों के मध्य खेला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें