आगरा के खंदारी स्थित पंचायती बगीची पर सोमवार को कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में कांवड़िए सुबह से ही मौके पर मौजूद थे। जल चढ़ाने की अनुमति को लेकर पुलिस और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित भक्तों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ कांवड़िए डाक कांवड़ लेकर गोल चक्कर के चक्कर लगाते रहे। बताया गया कि कई भक्त सुबह करीब छह बजे से खड़े थे। लंबे इंतजार और गर्मी के कारण कुछ युवक चक्कर खाकर गिरने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।