आगरा। एमएम गेट थाना क्षेत्र के कृष्णा आभूषण भंडार के मालिक मनोज कुमार बंसल ने ऋषिकेश के मनीष कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मनीष पर 11.915 किलो चांदी के जेवर लेकर 15.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। मनोज ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को आकाश गंगा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनीष कुमार को 15,30,340 रुपये के जेवर दिए थे। भुगतान के लिए मनीष ने यस बैंक के दो चेक दिए, जो 22 जून को गलत हस्ताक्षर के कारण वापस हो गए। बाद में उन्हें जीएसटी पोर्टल पर 30 अप्रैल की पिछली तारीख में 6,70,208 रुपये का फर्जी बिल मिला। विरोध करने पर मनीष ने जान से मारने की धमकी दी। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज कर मामला एमएम गेट थाने भेजा है, जहां पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।